


हरिद्वार। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित जगतगुरू आश्रम में जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात की और उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व कैबिनेट मंत्री, हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार संदीप गोयल, रूड़की शोभाराम प्रजापति, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लव शर्मा, शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव, नियोजन आर. मीनाक्षी सुन्दरम, उद्योग महानिदेशक रोहित मीणा, उद्योग/गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्भयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह, वीसी एचआरडीए अंशुल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम लाल, एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी और अधिकारीगण उपस्थित थे।

