

Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:ऋषिकेश में मेयर की कुर्सी हासिल करने के लिए भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी लगातार जोर लगा रहे हैं। ऋषिकेश की जनता के दिल में क्या है इसका अभी कुछ पता नहीं है। लेकिन शहर के व्यापारियों ने कैमरे के सामने आकर कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जाटव को मेयर पद के लिए बेहतर बताया है।
ऋषिकेश में झंडा चौक के आसपास रहने वाले व्यापारियों ने बताया कि भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी मेयर की कुर्सी जीतने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपनी अपनी बात कह कर मतदाताओं को आकर्षित करने का काम कर रहे हैं। लेकिन शहर के लोगों को किस प्रकार का मेयर चाहिए इसके बारे में सवाल पूछने वाला कोई सामने नहीं आ रहा है। इसीलिए व्यापारियों ने खुद ही कैमरे के सामने मेयर के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
व्यापारी ललित चौधरी और दीपक बंसल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जाटव एक ऐसा चेहरा है। जो शिक्षित है। व्यापार की भी जानकारी है। नगर निगम को किस प्रकार चलाना है। इसकी भी काफी जानकारी है। उनका व्यक्तित्व भी अच्छा है। सब्जी व्यापारी सोनू गुप्ता का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी समस्या स्थाई सब्जी मंडी की है और दीपक जाटव युवा कर्मठ प्रत्याशी इस समय दिखाई दे रहे हैं। जो इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। इसलिए सब्जी व्यापारी दीपक जाटव को अपना मेयर बनता हुआ देखना चाहते हैं। व्यापारी राज कुमार मारवाह भी दीपक जाटव की वकालत करते हुए उन्हें जीत दिलाने भी अपील लोगों से की है।राजकुमार मारवाह का कहना है कि दीपक जाटव सभी प्रत्याशियों में बेहतर प्रत्याशी है और दीपक जाटव ऋषिकेश का बेटा भी है। इसलिए किसी भी समस्या का समाधान के लिए दीपक जाटव पहले से ही हमेशा सजग रहे हैं। अंकित भंडारी हत्याकांड में भी उन्होंने अपनी आवाज को बुलंद किया था।
फिलहाल हमारी बात शहर के कुछ व्यापारियों से हुई है,आगे भी अलग अलग क्षेत्रों में जाकर नित्य समाचार यूके की टीम आपको पब्लिक के मूड को भांपकर खबर के मध्यम से आप तक पहुंचाएंगी।

