
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जिला कार्यकारिणी ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में संगठन कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
बता दें कि आज हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी का सम्मान हुआ। सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत पहुंची। दीप्ति रावत का भाजपाइयों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत और सम्मान किया। जिसके बाद जिला पदाधिकारियों का बारी-बारी से सम्मान हुआ। मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के अंदर एक नया जोश और जुनून देखने को मिल रहा है। यह जोश विधानसभा चुनाव में कमल खिलाएगा। जोशीले अंदाज में जिला कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय महामंत्री को वादा किया कि वह विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार से लेकर जीत तक की नई परिभाषा लिखेंगे।
पूर्व पार्षद विकास तेवतिया और उनकी पत्नी पार्षद तनु तेवतिया आज के सम्मान समारोह के मुख्य आयोजक रहे। उन्होंने बताया कि सम्मान देना केवल सम्मान नहीं होता बल्कि सम्मान मिलने से एक नए जोश का संचार होता है और यह जोश पार्टी को जीत दिलाने का काम करता है। इसी मंत्र पर भाजपा आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष राजेंद्र ताड़ियाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश सिंह, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवान, कार्यक्रम संचालक दिनेश सती,बृजेश शर्मा,गौरव कैन्थोला, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिले की कार्यकारिणी के 22 में से 20 पदाधिकारीकरण देवदत्त शर्मा, प्रतीक कालिया, दीवान सिंह रावत, जयंत किशोर शर्मा, निवेदिता सरकार, दीपक धमीजा, हिमानी कौशिक, हेमा पांडे, सुमन रावत, पूनम,गोपाल, रिंकी राणा,पिंकी धस्माना,दुर्गा जिंदल, ममता नयाल, ग्राम प्रधान प्रदीप नगर राजेश जुगराज, विजय जुगरान, गणेश रावत आदि उपस्थित रहे।