






Nitya Samachar UK
हरिद्वार:रुड़की कोतवाली क्षेत्र के में नगर निगम पुल के पास बुधवार की शाम आईआईटी (IIT) रुड़की का एक छात्र गंगनहर में डूब कर लापता हो गया है। वाराणसी निवासी आशीष शुक्ला नाम का यह छात्र अपने दोस्तों के साथ गंगनहर के पास घूमने आया था। जहां पर अचानक ही उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूब कर लापता हो गया है। आईआईटी रुड़की के छात्र आशीष शुक्ला का गंगनहर में डूब कर लापता होने का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद पुलिस और जल पुलिस के द्वारा गगनहर में सर्चिंग अभियान चलाकर आशीष शुक्ला की तलाश की जा रही है।
बता दें की वाराणसी निवासी आशीष शुक्ला आईआईटी (IIT) रुड़की में एमबीए (MBA) की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार की शाम आशीष शुक्ला अपने दोस्तों के साथ नगर निगम के पुल के पास गंगनहर किनारे घूमने आया था। गंगनहर किनारे बैठे हुए अचानक ही उसका पैर फिसल गया। जिस कारण आशीष शुक्ला अचानक ही गंगनहर में डूबने लगा। आशीष शुक्ला को गंगनहर में डूबता देख उसके दोस्तों ने काफी शोर मचाया और आसपास के लोगों के साथ मिलकर आशीष शुक्ला को बचाने का प्रयास किया। लेकिन आशीष शुक्ला गंगनहर में डूब कर लापता हो गया है। गंगनहर किनारे घूमने आए अन्य लोगों में से किसी ने आशीष शुक्ला का गंगनहर में डूब कर लापता होने का एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दर्दनाक वीडियो में आशीष शुक्ला गंगनहर में डूबता हुआ साफ़ दिखाई दे रहा है। आशीष शुक्ला के साथी कुछ कपड़े डालकर आशीष शुक्ला को बचाने का प्रयास करते हुए वीडिओ में नजर आ रहे है। लेकिन आशीष शुक्ला गंगनहर की तेज लहरों में बहकर लापता होता हुआ दिखाई दे रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन आशीष शुक्ला का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के द्वारा अब आशीष शुक्ला की तलाश में गंगनहर में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।










