

Nitya Samachar UK
ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश में दो लड़कियों के ग्रुप में जमकर घमासान हुआ, बीच चौराहे पर लड़कियों के बीच जमकर मारपीट होती रही,लड़कियों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लड़ाई की वीडियो ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर की बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ लड़कियां आपस में जमकर मारपीट कर रही हैं। लड़कियां एक दूसरे के सिर के बाल खींच रही हैं। चप्पल चलाने से भी लड़कियां पीछे हटती हुई दिखाई नहीं दे रही है। एक युवक लड़कियों के इस झगड़े को बीच-बचाव करते हुआ भी दिखाई दे रहा है। मगर लड़कियां हैं कि अपनी दबंगई से पीछे नहीं हट रही हैं। नजारा देखने के बाद कुछ महिलाएं लड़कियों को आपसी मारपीट से छुड़ाने के लिए भी पहुंचती हुई भी वीडियो में दिखाई दी है। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों की लड़कियों को मारपीट करने से अलग किया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश का बताया जा रहा है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिस जगह की है घटना है वहां पर बिल्डिंग से किसी ने लड़कियों की मारपीट वाली घटना को मोबाइल से कैमरे में कैद किया है।
यह लड़कियां कौन है कहां से आई हैं और क्यों मार पिटाई कर रही हैं इसके बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं पता चली है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

