
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:हल्द्वानी में आयोजित “24th उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप ” में ललित टम्टा ने 40+ वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में भावना रावत के साथ प्रथम स्थान तथा मेंस डबल्स स्पर्धा में गोपाल सिंह के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अब ललित टम्टा आगामी 18 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ललित टम्टा वर्तमान में UJVN लिमिटेड में अधिशासी अभियन्ता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रबंध निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।


