


Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश मण्डल अध्यक्ष मनोज ध्यानी के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली पंजाब सिंह क्षेत्र धर्मशाला से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए त्रिवेणी घाट पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा रैली में मेयर शंभू पासवान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
मण्डल अध्यक्ष मनोज ध्यानी और मेयर शंभू पासवान ने रैली के समापन पर कहा कि तिरंगा रैली का आयोजन करने का मकसद लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को हमेशा जागृत करने का है। सबसे बड़ी बात यह है कि जब तिरंगा किसी भारतीय के हाथ में होता है तो उसे अपने भारत पर फक्र महसूस होता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा रैली निकाल कर भाजपाइयों ने इस देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को भी याद करने का काम किया है। 15 अगस्त को प्रत्येक भारतवासी तिरंगा हाथ में लेकर जब वंदे मातरम के नारे लगाएगा तो हमारे बीच नहीं रहे बलिदानियों को वह सबसे बड़ा नमन होगा।
मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि तिरंगा रैली निकलने से तीर्थ नगरी का माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत होता हुआ दिखाई दिया है आज की तिरंगा रैली ऐतिहासिक रैली थी कि रैली में 100 फीट लंबा तिरंगा लेकर रैली निकाली गई है ।

