


Nitya Samachar UK

ऋषिकेश:आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव में कांग्रेस को ऋषिकेश से बड़ा झटका लगने जा रहा है। सालों से कांग्रेस की सेवा करने वाले कार्यकर्ता सम्मान नहीं मिलने से नाराज हैं। जिन्होंने भाजपा का दामन थामने का निर्णय लिया है।कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है।
लोक सभा चुनाव आने पहले कांग्रेस में उथल पथल शुरू हो गई है,ऋषिकेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है,कई वर्षों से कांग्रेस को अपनी सेवा देने वाले सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामने का निर्णय ले लिया है,बहुत जल्द कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेंज पर मिठाई खिलाते हुए कुछ फोटो भी शेयर की है।

जिस तरह से कांग्रेस से टूटकर भाजपा के पाले में जा रहे हैं उससे यह लगने लगा है की लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पर का नारा सफल हो ही जाएगा। पिछले 20 सालों से कांग्रेस की सेवा करने वाले कांग्रेस नेता एकांत गोयल और जितेंद्र पाल पाठी ने कांग्रेस पार्टी को टाटा बाय-बाय करके भाजपा का दामन थामने का निर्णय ले लिया है।
https://www.facebook.com/share/p/Mvugz4HAnrfjBi3J/?mibextid=oFDknk
कांग्रेसी नेता एकांत गोयल का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों ऐसी हैं कि कांग्रेस के जितने भी कार्यक्रम होते हैं इसकी ना तो उनको सूचना दी जाती है और ना ही उन्हें कार्यक्रम में शामिल किया जाता है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस में जो नए कार्यकर्ता है वह वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मान देना भूल गए हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां इतनी ज्यादा प्रबल है कि उनका झूठलाना मुश्किल है। उनके कार्य प्रणाली से खुश होकर उन्होंने भाजपा का दामन खुद ही नहीं बल्कि अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर थमने का निर्णय लिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राम मंदिर बनाने के बाद से ही मैं उनसे काफी प्रभावित रहा हूं।
जितेंद्र पाल का कहना है कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मान का भूखा होता है और उसे सम्मान न मिले तो हताश होना स्वाभाविक है। इसलिए उन्होंने भी भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।पाठी ने कहा की हिंदुत्व को लेकर भाजपा के द्वारा उठाए जा रहे कदम से हम काफी प्रभावित हैं,वहीं उन्होंने कहा की हमारे क्षेत्रिय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने भी ऋषिकेश के विकास को लेकर काफी अच्छे कार्य किए हैं यही कारण है कि हम उनके नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।जितेंद्र पाल ने बताया कि उनके साथ छात्र पदाधिकारी विपिन तिवारी – छात्र महासंघ उपाध्यक्षराहुल गौतम- छात्र संघ महासचिव,राहुल कश्यप- पूर्व छात्र संघ सहसचिव,अजय दास- कॉलेज प्रभारी वन्देमातरम् भी भाजपा का दामन थामेंगे।
सूत्रों की माने तो कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जैसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की फोटो अपने पेंज पर शेयर की तबसे ही लगातार कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं के फोन घनघनाने शुरू हो गए हैं,सभी वरिष्ठ कांग्रेसी अपने कार्यकताओं को मनाने में जुटे हुए हैं,हालांकि अब देखना यह होगा क्या कांग्रेस डैमेज कंट्रोल कर पाती है या नहीं।

