
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:ऋषिकेश में पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर एक्शन लेते हुए तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि साल 2021 से उसे डरा-धमकाकर अलग-अलग शहरों के होटलों और फार्म हाउसों में ले जाकर उसका दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने अपनी जान और पिता की खराब सेहत के डर से अब तक चुप रहने की बात कही है।
महिला ने लगाए गंभीर आरोप 👇
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस में दर्ज हुए मुकदमे के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरा मायका डोईवाला में है। वर्ष 2016 में मेरा विवाह हुआ था. मेरे ससुराल में पति के अलावा सास व ससुर है। मेरे पति पहले किराने की दुकान करते थे।वर्ष 2021 से वह प्रापर्टी का काम करते हैं। वो मनजीत जौहर एंव उनके बेटे मानव जौहर के साथ काम करते है। शादी के बाद मैंने नोटिस किया कि मनजीत जौहर का मेरे ससुराल में काफी आना-जाना है। वो तब आते थे जब घर पर मेरे पति व ससुर नही होते थे। वो घंटो मेरी सास के साथ वंद कमरे मे रहते थे। मैंने कई बार अपने पति को बताने की कोशिश करी तो उन्होने टाल दिया और कहा मनजीत जौहर हमारे भगवान है और उन्ही की वजह से हमारा घर चलता है। जनवरी 2022 की बात है मैं अपने कमरे मे थी और काम कर रही थी कि अचानक मनजीत जौहर मेरे कमरे मे घुस गया। मैं हड़बड़ा गई और उन्हें इस प्रकार बिना पूछे मेरे कमरे में घुसने पर नाराजगी जताई तो उन्होंने मुझे बैड पर धक्का देते हुए कहा कि मैं जो चाहे वो कर सकता हूँ। तुम्हारे ससुराल वाले मेरे टुकड़ों पर पलते है। एक मिनट लगेगा तुम्हे सड़क पर लाने में। मैं बहुत डर गई थी, मैंने कमरे से भागने की कोशिश की लेकिन मनजीत जौहर ने मुझे धक्का देकर गिरा दिया और दरवाजा अन्दर से बंद कर दिया और जबरदस्ती करते हुए मेरा बलात्कार किया। मैंने चिल्लाकर अपनी सास को आवाज दी लेकिन वो नहीं आयी। मेरे सास और मेरे इलावा घर पर और कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर मनजीत जौहर ने मेरे साथ जबरजस्ती की। उसके बाद वो घर से चला गया। मै रोते-रोते अपनी सास के पास गयी और उन्हें बताया तो वो ऐसे रियक्ट कर रही थी कि मेरे साथ हो क्या रहा है। मैंने सोचा कि मायके में बताती हूँ लेकिन हिम्मत नहीं हुई। क्योंकि हम पांच बहने-बहने है। जिसमें से एक बहन तलाक के बाद मायके मे ही रह रही है। इसके अलावा मेरे पिता हार्ट पेशेंट है।जिसको दो बार मेजर अटैक आ चुके है। उन्हें घटना का पता चलता तो उनकी जान भी जा सकती थी। इसी चीज का फायदा सभी लोगो ने उठाया। इस घटना के बाद भी मनजीत जौहर मेरे ससुराल में आता रहा। लेकिन मैं इतना डर गई थी कि उनको देखते ही स्कूटी लेकर घर से चली जाती थी। फरवरी 2022 में मैं अपने पति के साथ देहरादून आयी थी। जहां मेरे पति को मनजीत जौहर के होटल M J रेजीडेंसी पहुँचे। जहां टॉप फ्लोर में उसका ऑफिस है। मैंने देखा कि मनजीत जौहर ऑफिस मे ही अकेला बैठा था तो मैं ऑफिस के बगल में वाशरूम में घुस गयी। लेकिन मनजीत जौहर मेरे पीछे-पीछे वहीं आ गया था। जिस पर मैंने शोर मचा दिया तो शायद वो घबरा गया और मुझे छोड़ दिया। मैंने अपने पति को कहा कि मुझे वापस जाना है और हम दोनो ऋषिकेश के लिये निकल गये। इस इंसिडेंट के बारे में भी अपने पति को बताया तो उसने फिर से इग्नोर कर दिया। 15 दिन बाद मंजीत जौहर मेरे ससुराल में आया। मेरे पति व सास घर पर ही थी। मनजीत ने कहा कि मुझे अनायास (काल्पनिक नाम) से अकेले में बात करनी है। जिस पर मेरे पति और सास बाहर चले गये। उसके बाद मनजीत जौहर ने मुझे धमकिया दी की तुम्हारी बहनो व बाप को घर से उठा लूँगा और ऐसी जगह ठिकाने लगाउंगा कि कोई ढूंढ ही नही पायेगा। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे मना करने कि मनजीत ने मेरी इकलौती बेटी को मारने की धमकी दी। उसके बाद मैं और डर गई थी और मेरे सामने उसकी बात मानने के अलावा कोई रास्ता नही बचा था। धीरे-धीरे मेरा पति मुझे पार्टियों में ले जाने लगा। 10 फरवरी 2023 को मेरा पति मुझे विस्थापित Belle vista पेंट हाउस में ले गया। उसने कहा था कि वहा मेरा दोस्त और उसकी वाइफ आ रही है। जब मैं वहा पहुँची तो वहा मनजीत जौहर का बेटा मानव जौहर बैठा था। मैंने अपने पति से पूछा कि तुमने तो कहा था कि मेरा दोस्त और उसकी वाइफ आ रहे है तो वह बोला कि यही मेरा दोस्त मानव है इसकी वाइफ कुछ देर बाद आयेगी।मैं वहां बैठ गयी मेरा पति कुछ काम बता कर बाहर चला गया। मानव ने मुझे ड्रिंक ऑफर की जैसे कि मैंने एक ड्रिंक फिनिश करी मुझे चक्कर आने लगे और मैं बेहोश हो गयी। जब मुझे होश आया तो मैं अपने घर पर थी। मेरे कुक ने मुझे बताया कि मुझे मानव जौहर ने बेहोशी की हालत में सुबह 5:30 के लगभग अपनी गाड़ी Fortuner से यहा छोड़ा था। मैंने वाशरूम में जाकर जब कपड़े चेंज किये तो देखा तो मेरे पूरे शरीर पर निशान थे (Bite mark) थे। मानव ने Intencialy मुझे ड्रिंक्स में कुछ पिलाकर बेहोशी की हालत मे मेरा बलात्कार किया था। क्योंकि सुबह 6:30 बजे मानव के व्हाट्सप्प नंबर से मुझे मैसेज आया था जिसमें उसने लिखा था Thanks for the lovely evening yesterday enjoyed God Blessd। मैंने अपने पति को बताया तो हमेशा की तरह उसने इग्नोर किया और कहाँ कि ये सब नार्मल है। इसके बाद मनजीत जौहर और मानव जौहर लगातार मुझे कॉल करने लगे और मैं इग्नोर और टालने की कोशिश करती तो फिर वही फादर और सिस्टर तथा बेटी को जान से मारने की धमकी दी जाती। मैं ऐसी सिचुएशन में फंस गयी थी और कुछ डिसाइड ही नहीं कर पा रही थी बस अन्दर अन्दर ही डिप्रेसन में जा रही थी। जनवरी 2024 की बात है मेरा पति मुझे रानीपोखरी एक फार्म हाउस में ले गया। वहाँ जाकर पता चला कि यह फार्म हाउस भी मानव जौहर का ही है। क्योंकि मानव वहाँ मौजूद था। उसके साथ एक आदमी भी था जिसे मेरे पति ने मानव के पार्टनर कुशाग्र शर्मा (रोमी) के रुप में परिचय करवाया। रोमी ने मुझसे मोबाइल नम्बर ले लिया कुछ समय पश्चात मेरे पति मुझे लेकर वापस चले गये। उस दिन के बाद रोमी मुझे लगातार कॉल करने लगा। सितम्बर 2024 की बात है रोमी का मुझे कॉल आया और मुझे कहा कि Tapovan Lemon Tree में आ जाओ नहीं आओगी तो मेरे पास तुम्हारे और मानव के अश्लील फोटोग्राफ्स है तुम्हारे पिता को भेज दूंगा। मेरे पास रोमी के बात मानने के अलावा कोई चारा नहीं था। मैं Lemon Tree होटल पहुंची तो रोमी अकेला था उसने मेरे कुछ फोटोग्राफ दिखाये जो ऑब्जेक्शन टाइप के थे शायद मानव जौहर ने बेहोशी की हालत में 10 फरवरी को पैंट हाउस में लिये होंगे। रोमी ने मुझे धमकी दी यह फोटोग्राफ मैं तुम्हारे पिता को भेज दूंगा।इसी बात का दबाव में डालकर रेप किया उसके बाद अपनी ही गाड़ी से मेरे घर के पास छोड़कर चला गया। 18 सितम्बर 2024 को मानव ने मुझे मेरे फोटो वायरल करने की धमकी देकर अपने फार्म पर रानीपोखरी बुलाया और मेरा रेप किया। 27 सितम्बर 2024 को मुझे फिर से धमकी देकर Hotel divine Laxmanjhula बुलाया और मेरा रेप किया। 21 अक्टूबर को भी रोमी ने मुझे धमकी देकर होटल हयात Residency Rajpur में तथा 26 अक्टूबर 2025 को Jolligrant Aerosuits में ले जाकर मेरे साथ रेप किया। इसके अलावा भी इसी बीच में मानव और रोमी ने कई बार मुझे Aerosuits jolligrant और अन्य जगह ले जाकर मेरा शारीरिक शोषण किया। उन लोगो को अच्छी तरह पता था कि मेरे मायके की स्थिति क्या है इसी का फायदा उठाकर उन लोगो ने इतने समय से लगातार मेरा शारीरिक शोषण किया है। जब मैं बुरी तरह टूट गयी तो मैंने अपनी बहन को बताया। जिसने हिम्मत दी और FIR लिखवाने को कहा। महोदय मनजीत जौहर मानव जौहर और कुशाग्र शर्मा (रोमी) ने मेरी मजबूरी और डर का फायदा उठाकर 2021 से लगातार मेरा शारीरिक शोषण किया है।
पुलिस ने इस मामले में मंजीत जौहर. मानव जौहर और कुशाग्र शर्मा (रोमी) के खिलाफ 376,342 और 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है इस मामले में पुलिस ने देर रात एक आरोपी कुशाग्र शर्मा(रोमी) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अन्य आरोपियों के ठिकानो पर भी दबिश दे रही है.
ऋषिकेश में चल रहे इस डर्टी गेम का हिस्सा और भी कई बड़े बड़े रियल स्टेट के कारोबारी हो सकते हैं.सूत्रों की माने तो यह डर्टी गर्म आज से नहीं बल्कि कई सालों से चल रहा है. हालांकि अब पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर पूरी चेन को जोड़ने में लग चुकी है.


