






Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत इको टूरिज्म जोन के युसूफ बीच पर नहाने के दौरान गुड़गांव का पर्यटक गंगा में डूब गया। गंगा में डूबने से पर्यटक बेहोश हो गया। राफ्टिंग गाइडों के ट्रेनर विपिन शर्मा ने एक गाइड की सहायता से पर्यटक को बाहर निकाला और मौके पर ही सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। यह घटना राफ्टिंग गाइड के हेलमेट में लगे गोप्रो में कैद हुई है।
जानकारी के मुताबिक गुड़गांव निवासी अविनाश अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए शिवपुरी पहुंचा। इस दौरान सभी दोस्त युसूफ बीच पर नहाने के लिए चले गए। देखते ही देखते अविनाश का पैर फिसला और वह गंगा में डूबने लगा। साथियों ने मदद की गुहार लगाई तो गंगा में गाइडों को ट्रेनिंग दे रहे ट्रेनर विपिन शर्मा मदद के लिए दौड़े। एक राफ्टिंग गाइड ने गंगा में छलांग लगाई और विपिन शर्मा ने रस्सी फेंक कर किसी तरह पर्यटक को बेहोशी की हालत में गंगा तट पर बाहर निकाला। इस दौरान अन्य दो-तीन गाइड भी मौके पर आए। सभी ने मिलकर पर्यटक को सीपीआर दी और उसे मौत से बचा लिया। इस दौरान पर्यटक के साथी रोते हुए भी दिखाई दिए। जान बचाए जाने पर पर्यटकों ने राफ्टिंग गाइड और ट्रेनर का आभार व्यक्त किया। विपिन शर्मा ने बताया कि पर्यटक को 108 आपातकालीन एंबुलेंस में बैठकर उपचार के लिए ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया है।
शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा ने बताया की एक व्यक्ति जिसका नाम अविनाश है वह गंगा में डूब रहा रहा था जिसको राफ्टिंग की ट्रेनिंग दे रहे कुछ गाइडो ने बचाया और फीस उसको CPR दिया इस दौरान पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने युवक को 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा जहाँ उपचार करने के बाड़ वापस उसे घर भेज दिया गया.










