


Nitya Samachar UK
ऋषिकेश: सात लोगों को लेकर नीलकंठ मंदिर दर्शन कर वापस लौट रही बोलेरो खाई में गिर गई,जिसमे सवार 7 लोग घायल हो गए,सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, गनीमत रही की बोलरो गंगा के चंद कदमों की दूरी से पहले चट्टान पर अटक गई नहीं तो सभी जान भी जा सकती थी।
नीलकंठ मार्ग पर गरुड़ चट्टी से करीब एक किलोमीटर पहले एक बोलेरो खाई में गिर गई। वाहन में सवार सात लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। सभी लोग पंजाब से यहां नीलकंठ महादेव के दर्शन करने आ रहे थे, जो वापस लौट रहे थे। गनीमत यह रही की खाई में गिरने के बाद बोलेरो गंगा से कुछ दूरी पर चट्टान में रुक गई। वाहन में सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जो अवतार नगर, जालंधर पंजाब के रहने वाले हैं। वाहन को संजीव नाम का व्यक्ति चला रहा था। साथ में उनकी पत्नी स्वाति, दो बच्चे और तीन बुजुर्ग महिलाएं सवार थी। सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजो गया है। सभी लोग घायल हुए हैं। समीप गंगा से राफ्टिंग गाइड, होमगार्ड और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को बाहर निकाला गया।
हादसे में संजीव 42 वर्ष, स्वाति 40 वर्ष, वंशिका 10 वर्ष, लावण्या 14 वर्ष, ममता 65 नानी, आशा और पूनम दोनों 64 वर्ष घायल हुए हैं।

