





Nitya Samachar UK
ऋषिकेश। आवारा पशुओं की समस्या के बीच एक दर्दनाक हादसे में अपने पिता को खो चुकी बीबीए की छात्रा की शिक्षा को जारी रखने के लिए सामाजिक सहयोग की सराहनीय पहल सामने आई है। छात्रा की पढ़ाई में आर्थिक परेशानी आड़े न आए, इसके लिए व्यापारी नेता एवं समाजसेवी एकांत गोयल ने 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
एकांत गोयल ने बताया की छात्रा को यह सहायता राशि 25 हजार रुपये के चेक के रूप में प्रदान की गई। चेक निर्देशक डॉ. महावीर रावत के माध्यम से छात्रा को सौंपा गया। इस अवसर पर नामित पार्षद जितेंद्र पाल पाठी भी मौजूद रहे।उन्होंने यह भी बताया की अगले सेमेस्टर की फीस जो की 25 हजार रुपए हैं वो भी मेरे द्वारा छात्रा को दिया जायेगा.
बताया गया है कि छात्रा BBA की पढ़ाई कर रही है और आवारा पशु के हमले में अपने पिता को खो चुकी है। परिवार के लिए यह घटना न केवल भावनात्मक रूप से बेहद पीड़ादायक रही, बल्कि पिता के निधन के बाद छात्रा की शिक्षा और भविष्य को लेकर आर्थिक चुनौतियां भी सामने आईं।
ऐसे समय में एकांत गोयल द्वारा छात्रा की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है। सहायता का उद्देश्य छात्रा को अपनी पढ़ाई जारी रखने और अपने भविष्य के सपनों को पूरा करने में सहयोग देना है।
इस पहल के लिए छात्रा की ओर से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। संदेश में कहा गया कि यह सहयोग एक बेटी की शिक्षा और उसके सपनों को संबल देने वाला है, जिसे वह हमेशा याद रखेगी।







