
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव भारती के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव भारती ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने तथा युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास युवाओं के संघर्ष और जनसेवा का इतिहास रहा है। संगठन की मजबूती से ही जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं को नेतृत्व में आगे आने का अवसर मिलेगा।
पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंन्द्र रमोला ने कहा कि आज का युवा देश और प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव चाहता है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना चाहिए।
पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस एवं पार्षद एडवोकेट अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा युवाओं की आवाज़ बनकर कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा कांग्रेस आगामी समय में और अधिक मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों को उठाएगी।
बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आरिफ अली, प्रदेश सचिव अंकुश प्रकाश, विधानसभा अध्यक्ष डोईवाला विवेक सैनी, विधानसभा अध्यक्ष ऋषिकेश रवि थापा, जिला उपाध्यक्ष विशाल, ब्लॉक अध्यक्ष श्यामपुर अंकित सजवाण, ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिकेश हिमांशु कश्यप, ब्लॉक उपाध्यक्ष मयंक पाल, ब्लॉक महासचिव गौरव जोशी, विशाल भारती, सुन्नी, सौरव वर्मा, दिनेश, कपिल, गौरव, समीर सहित अनेक युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



