
Nitya Samachar UK
ऊखीमठ:ख़बर है केदारनाथ धाम से जहाँ केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति में ईश्वर लिंग प्रकरण का मामला सामने आने पर ईश्वर लिंग की नियुक्ति वर्ष 2016 में स्वयं केदारनाथ के रावल जगतगुरु भीमाशंकर लिंग महाराज की संस्तुति पर वीरेश्वर पुजारी के रुप में हुई थी.
मिली सूचना के अनुसार 7 जुलाई 2024 को केदारनाथ रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग महाराज ने समिति को पत्र लिखकर ईश्वर लिंग को हटाने और उनकी जगह शांत लिंग को नियुक्त करने का प्रस्ताव भेजा जबकि केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति ने पाया कि ईश्वर लिंग ने कोविडकाल में निष्ठा पूर्वक अपनी सेवाएं दी हैं और कोरोना जैसी महामारी में भी अपने जीवन को धर्म के प्रति समर्पित करते हुए, पूर्ण निष्ठा से सेवा दी।
ऐसे में बीते 10 मार्च को बोर्ड बैठक में केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति के रावल के विरोध को दरकिनार करते हुए ईश्वर लिंग को रिक्त पुजारी के पद पर स्थायी नियुक्त प्रदान करने का संकल्प पारित किया गया है.
रिपोर्ट:हरीश चंद्र


