







Nitya Samachar UK
ऋषिकेश : ग्राम पंचायत छिद्दरवाला क्षेत्र में गुलदार का आतंक एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। इन दिनों गुलदार ने दोबारा अपनी चहलकदमी शुरू कर दी है और घनी आबादी के बीच खुलेआम घूमता हुआ देखा जा रहा है।
रविवार देर शाम गुलदार ने एक घर के आंगन से कुत्ते को उठा लिया। यह पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार कुत्ते को अपने जबड़े में दबोचकर ले जाता है।घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आबादी के बीच गुलदार की बढ़ती चहलकदमी से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
ग्राम प्रधान गोकुल रमोला ने वन विभाग से मांग की है कि गुलदार को पकड़ने के लिए ठोस कार्रवाई की जाये.उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है।गुलदार की बढ़ती गतिविधियों से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।











