






Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:मंगलवार को राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सदन में बापुग्राम क्षेत्र में चल रही वन विभाग भूमि विवाद को लेकर दृढ़ता से अपनी बात रखी।उन्होंने पुरजोर तरीके से जनता को इस स्थायित्व और क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग उठाई।
महेंद्र भट्ट ने बताया कि पिछले 7 दशकों से हजारों परिवार उस क्षेत्र में रह रहे हैं और करोड़ों रुपए का राजस्व नगर निगम को प्राप्त होता है।
इतना ही नहीं सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं भी क्षेत्र में गतिशील हैं ऐसे में यह सरकार का दायित्व है कि जनता को स्थायित्व प्रदान किया जाए।राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने जिस प्रकार इस मुद्दे को सदन में उठाया उससे यह साफ जाहिर हो गया है कि वह इस समस्या को लेकर काफी संजीदा हैं।
अब यह स्पष्ट रूप से दिखने लगा है कि क्षेत्र के प्रतिनिधि जनता की समस्याओं को लेकर काफी गम्भीर नजर आ रहे हैं और लगातार जनता की आवाज बनकर सरकार तक जा रहे हैं।










