






Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा को देखकर उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने वीरभद्र ऋषिकेश निवासी वैभव सिंह कठैत को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद वैभव जहां उत्साहित नजर आ रहे हैं, वहीं उन्होंने अपनी इस जिम्मेदारी को गंभीरता के साथ निभाने का दावा किया है।
वैभव का कहना है कि उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) उत्तराखंड में उभरता हुआ संगठन है। आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन अपनी अहम भूमिका निभाएगा। फिलहाल उनका फोकस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास होगा। केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने उम्मीद जताई है कि जिस विश्वास के साथ वैभव को जिम्मेदारी दी गई है। उस जिम्मेदारी पर वैभव खरा उतरेंगे और संगठन का नाम प्रदेश स्तर पर बुलंद करेंगे। वैभव को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए हर कदम पर साथ देने का वादा किया है।
वैभव सिंह ने कहा की उत्तराखंड क्रांति दल ही एक मात्र संगठन है जो पहाड़ की पीड़ा को समझ सकता है और पहाड़ के मुद्दों पर काम कर सकता है,उन्होंने कहा की आज तक उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय दलों ने राज किया है लेकिन आज भी पहाड़ की स्थिति जस की तस है.











